आज का समय तकनिकी यानि की कंप्यूटर युग है लेकिन क्या आप जानते है की computer output device क्या है और computer output डिवाइस कैसे काम करते है | यह कंप्यूटर से जुडी बेसिक बातें है जिनका पता आपको होना चाहिए | क्योकि आज के समय में अगर आप कंप्यूटर , लैपटॉप या मोबाइल से जुडी जानकारी नहीं है तो आप तकनीक के दौर में कही पीछे छूट जाते है | आप जब कंप्यूटर को देखते होंगे तो उसमें कई parts होते है जिनसे मिलकर computer बनता है | इनमें कुछ input device होते है और कुछ output device | आज के इस आर्टिकल Output device in hindi में हम जानेंगे की आउटपुट डिवाइस क्या है, यह कितने प्रकार के होते है और यह कैसे काम करते है |
ऑउटपुट डिवाइस वो होते है जो की कम्प्यूटर को दिए गए निर्देशों के आधार पर पर परिणाम यानि की Output प्रदान करते है | जैसे की कंप्यूटर स्क्रीन , प्रिंटर, स्पीकर, प्लॉटर और प्रोजेक्टर | हम कंप्यूटर को माउस या कीबोर्ड द्वारा यानि की इनपुट डिवाइस द्वारा जो भी निर्देश देते है उसके बाद जिन डिवाइस से हमें परिणाम प्राप्त होते है उन्हें हम आउटपुट डिवाइस कहते है |
Table of Contents
ऑउटपुट डिवाइस के प्रकार | Output Devices Types in Hindi
आउटपुट डिवाइस के कई प्रकार होते है जिनके द्वारा हम कंप्यूटर से Output प्राप्त करते है | आइये जानते है की कंप्यूटर Output Device कितने प्रकार के होते है |
मॉनिटर | Monitor
मॉनिटर एक टीवी जैसा दीखता है | इसमें एक स्क्रीन होती है | हम जो भी कीबोर्ड या माउस या किसी और इनपुट डिवाइस के माध्यम से निर्देश देते है वे निर्देश इस स्क्रीन में प्रदर्शित होते है | कई लोग जानकारी के आभाव में मॉनिटर को कंप्यूटर ( Computer ) कहते है जबकि यह केवल कंप्यूटर का एक पार्ट है |
मॉनिटर 2 तरह के होते है |
सीआरटी मॉनिटर | CRT Monitor
CRT मॉनिटर एक टीवी की तरह होता है \ इसमें एक बड़ी केथोड रे ट्यूब होती है जो की अलग अलग पावर की इलेक्ट्रान बीम का उपयोग करके स्क्रीन के ऊपर पिक्चर बनती है | मॉनिटर स्क्रीन का आकर विकर्ण के रूप में मापा जाता है | मॉनिटर का रेजोल्यूशन पिक्सेल में मापा जाता है | पिक्सेल बहुत ही छोटे डॉट से बने होते है | जो मिल कर स्क्रीन पर एक बड़ी इमेज बनाते है | स्क्रीन के बीच के खाली जगह को डॉट पिच कहते है | जिस स्क्रीन में डॉट पिच जितने कम होते है उसकी पिक्चर क्वालिटी उतनी ही अच्छी होती है |
फ्लैट पैनल मॉनिटर ( Flat Panel Monitor )
फ्लेट पैनल मॉनिटर में एक कंप्यूटर किसी भी निर्देश को स्क्रीन पर प्रदर्शित करने के लिए एक एलसीडी ( LCD ) यानि की लिक्विड क्रिस्टल बनाती है | एलसीडी कई मिलकर बानी होती है | जब प्रकाश इन परतों से होकर गुजरता है तो ये प्रकाश का एक जगह एकत्रित करती है | इसकी एक परत का ध्रुवीकरण जिसमे की लम्बे पतले अणु होते है जिन्हे की क्रिस्टल डिस्प्ले कहा जाता है जो की पिक्सेल को गहरा या हल्का कर सकते है | फ्लैट पैनल तकनीक में प्लाज़्मा, LED आती ही जिनका की आज बड़ी मात्रा में इस्तेमाल हो रहा है |
प्रिंटर | Printer
प्रिंटर में किसी भी डॉक्यूमेंट या तस्वीर आदि का आउटपुट ( Output) एक हार्ड कॉपी में लिया जाता है | किसी भी इनपुट डिवाइस के जरिये कंप्यूटर को निर्देश दिए जाते है जिसके द्वारा वह किसी भी डॉक्यूमेंट या इमेज को छापने के लिए प्रिंटर को निर्देश देता है | और अंत में प्रिंटर के द्वारा प्रिंट कागज के रूप में आउटपुट प्राप्त होता है |
प्रिंटर कई तरह के होते है –
- करैक्टर प्रिंटर
- लाइन प्रिंटर
- नॉन इम्पेक्ट प्रिंटर
- इंकजेट प्रिंटर
- लेज़र प्रिंटर
- थर्मल प्रिंटर
प्लॉटर |
किसी भी बिल्डिंग बनाने के प्लान या इंजीनियरिंग की उच्च गुणवत्ता वाली कलाकृतियों और सर्किट डाइग्राम को बनाने के लिए लिए प्लॉटर का इस्तेमाल किया जाता है | ये प्रिंट बिलकुल सटीक तरह से इन ग्राफ़िक्स और डाइग्राम को इंकजेट और इंक पेंस करते है |
स्पीकर | Speaker
यह भी कंप्यूटर का आउटपुट डिवाइस है और इसका उपयोग कंप्यूटर की साउंड का आउटपुट देने का होता है | आप जब भी कंप्यूटर को किसी तरह के गाने, वीडियो या किसी और तरह की आवाज का निर्देश देते है तो इन स्पीकर से वे आवाज आपको सुनाई देती है |
प्रोजेक्टर | Projector
जब कोई बड़ी कॉन्फ्रेंस या मीटिंग होती है तो उसमें प्रेजेंटेशन देने के लिए इन प्रोजेक्टर का उपयोग किया जाता है | इनसे दिवार पर एक बड़ी इमेज या वीडियो दिखाई देते है | इनसे प्रेजेंटेशन बहुत ही प्रभावी दिखाई देती है |
हम उम्मीद करते है की आपको Computer Output Device in hindi से सबंधित यह आर्टिकल पसंद आया होगा | और आउटपुट डिवाइस से सबंधित जानकारी आपको मिल गयी होगी |