कंप्यूटर की पहुंच आज घर घर में है | लेकिन कंप्यूटर से जुडी जानकारी होना भी जरुरी है | Computer input devices क्या है और यह कैसे काम करता है | यह कंप्यूटर से जुड़ा एक बेसिक सवाल है जिसका जवाब आपको आपको पता होना चाहिए | कम्प्यूटर कई पार्ट्स से मिलकर बना होता है जैसे मॉनिटर, कीबोर्ड, स्पीकर, माउस | लेकिन इनमें कुछ आउटपुट डिवाइस होते है और कुछ इनपुट डिवाइस | आज के इस आर्टिकल Computer Input Device in Hindi में हम जानेंगे की कंप्यूटर के इनपुट डिवाइस क्या है, इसके प्रकार और यह कैसे काम करते है |
कंप्यूटर इनपुट डिवाइस क्या है | What is Computer Input Device in Hindi
कंप्यूटर में कार्य करने के लिए उसे निर्देश देने होते है जिनके आधार पर वह निर्देश पाकर काम करता है | जिन डिवाइसेज के जरिये कंप्यूटर को ये निर्देश दिए जाते है उन्हें Input Device कहा जाता है | ये कंप्यूटर का महत्वपूर्ण अंग होते है | इनके द्वारा हम कंप्यूटर से connect हो पाते है और उसे control कर पाते है |
Computer Devices Types in Hindi | कंप्यूटर इनपुट डिवाइस के प्रकार
computer Input Device के कई प्रकार होते है आइये जानते है उनके बारे में in Hindi|
कीबोर्ड ( Keyboard )

कीबोर्ड कंप्यूटर के सबसे महत्वपूर्ण Input Device में से एक है | बिना कीबोर्ड के कंप्यूटर में काम ही नहीं किया जा सकता है यह सबसे अधिक उपयोग आने वाला Input Device है | इसका उपयोग संख्या, अक्षर और अन्य तरह के करेक्टर को इनपुट किया जाता है और कंप्यूटर को निर्देशित किया जाता है | कीबोर्ड में अल्फाबेटिक और न्यूमेरिक की होती है जो की डाटा को इनपुट करने का काम करती है |
इनके अलावा कीबोर्ड पर कुछ फंक्शन की होती है जो की कई तरह के फंक्शन को सीधे काम करने का निर्देश देती है | जो की किसी विशेष फंक्शन को ON/OFF करने का काम करती है उन्हें टॉगल की कहा जाता है जैसे की Caps Lock/Num Lock /Scroll Lock कीज | इनके अलावा आप देखेंगे की कीबोर्ड में Alt key और Ctrl key भी होती है जिन्हें की Combination key कहा जाता है | इन कीज को किसी दूसरी कीज के साथ कॉम्बिनेशन कीज के साथ प्रयोग में लिया जाता है |
पॉइंटिंग डिवाइस | Pointing Device
वे डिवाइस जिनका उपयोग कंप्यूटर की स्क्रीन पर कर्सर की स्थिति बताने के लिए किया जाता है उन्हें Pointing Device कहा जाता है | Pointing Device कई तरह के होते है जिनमें माउस के बारे में तो आप जानते ही होंगे इनके अलावा टच पेड ( Touch Paid) ट्रैक बॉल (Track Boll) ट्रैक बिंदु ( Track Point) ग्राफ़िक्स टेबलेट (Graphics Tablate) जॉयस्टिक (Joystick) और टच स्क्रीन है | ये डिवाइसेज कंप्यूटर से USB के जरिये जुड़े होते है|
माउस | Mouse

माउस सबसे लोकप्रिय Pointing Device है जिसे की एक हाथ से नियंत्रित किया जाता है | इसमें 2 बटन होते है और एक स्क्रोलर होता है | इस माउस को आगे पीछे करने से कंप्यूटर स्क्रीन पर मौजूद कर्सर आगे पीछे होता है | इसके निचे की भाग की और एक रोलर बॉल होती है | इसे आगे पीछे करने से वह बॉल घूमती है जिससे की स्क्रीन पर कर्सर आगे पीछे होता है | आजकल ऑप्टिकल माउस (optical mouse ) आ गए है जिनमे स्क्रोलर बॉल की जगह सेंसर लगे होते है | इसके अलावा आजकल वायर लेस माउस भी आते है जो की कंप्यूटर से ब्लूटूथ के जरिये जुड़े होते है |
टच पेड | Touch pad

Touch pad का उपयोग लैपटॉप कम्प्यूटर्स में होता है | इस टच पेड़ पर उंगुली फिराकर आप कंप्यूटर स्क्रीन पर कर्सर की स्थिति को बदल सकते है | Touch pad के लिए माउस से कम जगह की जरुरत होती है | इसके निचे दो बटन लगे होते है |
ट्रेक पॉइंट ( Track Point )

IBM थिंक पेड़ में Touch pad का उपयोग किया गया है यह टच पेड़ से भी कम स्थान पर काम करता है | इसमें एक छोटा रबर प्रोजेक्शन कीबोर्ड के बिच में एम्बेडेड होता है | यह एक जॉयस्टिक की तरह होता है जिसका उपयोग कर्सर को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है |
जॉयस्टिक | Joystick

जॉयस्टिक ( Joystick ) का उपयोग गेम खेलने के लिए किया जाता है | इसका उपयोग करके गेमर अपने खिलाडी को किसी भी दिशा में मोड़ पाता है |
ग्राफ़िक्स टेबलेट | Graphics Tablet

इन टैबलेट ( Tablet ) का उपयोग ग्राफिक्स इमेजेज बनाने उनकी एडिटिंग करने के लिए किया जाता है | इसमें एक स्पेशल पेन होता है जिसे की सतह पर स्पर्श करने पर यह काम करता है |
लाइट पेन | Light Pen

एक लाइट पेन ( Light Pen )एक लाइट-सेंसिटिव पॉइंटिंग Input Device है जिसे आमतौर पर किसी स्क्रीन पर टेक्स्ट या डेटा को सिलेक्ट करने या संशोधित करने के लिए उपयोग किया जाता है। यह मॉनिटर के साथ प्रयोग किया जाता है, ये डिवाइस स्क्रीन पर डेटा को modify और हाइलाइट करने के प्रयोग मे आता है ।
लाइट पेन मूल रूप से 1955 के आसपास विकसित किए गए थे और 1960 के दशक में, वे आईबीएम 2250 की तरह ग्राफिक्स टर्मिनलों के साथ अधिक सामान्यतः उपयोग किए जाते थे। 1980 के दशक में, बीबीसी माइक्रो कंप्यूटर की तरह, घरेलू कंप्यूटरों में लाइट पेन का उपयोग बढ़ा। कुछ ग्राफिक्स कार्ड में लाइट पेन के लिए एक कनेक्शन भी शामिल था। आज, टच स्क्रीन के आविष्कार के कारण लाइट पेन का उपयोग नहीं किया जाता है।
लाइट पेन एक पॉइंटिंग इनपुट डिवाइस को भी संदर्भित कर सकता है जो एक प्रकाश का उपयोग करता है जो आमतौर पर एक प्रस्तुति के दौरान उपयोग किया जाता है। प्रकाश पेन एक बहुत ही केंद्रित टॉर्च-प्रकार का उपकरण या एक लेजर सूचक हो सकता है। इसका उपयोग दर्शकों के ध्यान को एक विशिष्ट क्षेत्र में निर्देशित करने के लिए किया जा सकता है
शब्द लाइट पेन एक पॉइंटिंग Input Device को भी संदर्भित कर सकता है जो एक प्रकाश का उपयोग करता है जो आमतौर पर एक प्रस्तुति के दौरान उपयोग किया जाता है। प्रकाश पेन एक बहुत ही केंद्रित टॉर्च-प्रकार का उपकरण या एक लेजर सूचक हो सकता है। इसका उपयोग दर्शकों के ध्यान को एक विशिष्ट क्षेत्र में निर्देशित करने के लिए किया जा सकता है, जैसे कि एक प्रस्तुति में एक चित्र या पाठ।
स्कैनर ( Scanner )

एक स्केनर ( Scanner ) किसी भी मुद्रित लेखन को छोटे छोटे छोटे पिक्सेल की इमेज के रूप में कैप्चर करके कंप्यूटर में भेजता है | यह लेजर तकनीक पर कार्य करता है | लेजर तकनीक के जरिये यह प्रिंटेड इनफार्मेशन को इलेक्ट्रॉनिक फॉरमेट में बदलता है | यह इमेज, हाथ से लिखे डाक्यूमेंट्स आदि किसी भी तरह के लिखित डॉक्यूमेंट को स्कैन कर सकता है | इसको कंप्यूटर में स्टोर किया जा सकता है या इसका प्रिंट लिया जा सकता है |
वेब कैम (Webcam)

यह कंप्यूटर से जुड़ा एक कमरा होता है जिसके द्वारा इमेज या वीडियो कैप्चर करके कंप्यूटर में जमा किये जाते है | यह कैमरा ऑब्जेक्ट की इमेज या वीडियो लेता है और उसे Digital रूप में परिवर्तित करके कंप्यूटर में जमा कर सकता है या इंटरनेट पर प्रेषित कर सकता है |
एम आई सी आर | MICR

MICR का full form मैग्नेटिक इंक कैरेक्टर रिकग्निशन है , MICR, मैग्नेटिकली चार्ज किए गए इंक का उपयोग कर छापे गए अक्षरों को पहचानने का कार्य करता है । सही हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर से लैस कंप्यूटर ऐसी स्याही में मुद्रित चरित्र को मुद्रित या पढ़ सकते हैं। MICR फ़ॉन्ट का उपयोग आमतौर पर चेक प्रिंट करने, जमा पर्ची, बंधक कूपन आदि के लिए किया जाता है।
आपको हमारी Input Device in Hindi पोस्ट कैसी लगी कृपया इसके बारे में अवश्य कमेंट करे जिससे हमें पोस्ट को और अधिक उन्नत बनाने में सहायता मिलेगी धन्यवाद
✌✌✌