Table of Contents
Background या Wallpaper सैट करना :-
डेस्कटाॅप की खाली जगह पर राइट क्लिक करते हैं तो एक मैन्यु खुलता है उसमें Properties नामक विकल्प चुनते हैं तो एक Display Properties नामक विण्डो खुलती है। इसमें निम्न विकल्प होते हैं –
Background:-
यह एक लिस्ट बाॅक्स होता है। जिसमें विण्डोज की डिफाल्ट फाइल्स की लिस्ट होती है। हम इनमें से कोई भी फाइल चुनकर बैकग्राउण्ड के लिए एप्लाई कर सकते हैं।
Browse:-
यह एक कमाण्ड बटन होता है जो कि क्लिक करने पर ब्राउस डायलाॅग बाॅक्स खुलता है। उसमें हम किसी भी फोल्डर में पिक्चर फाइल सलेक्ट करके बैकग्राउण्ड पर सैट कर सकते हैं।
Position:-
यह एक ड्राप डाउन लिस्ट बाॅक्स होता है जिसमें तीन विकल्प होते हैं
Tile:-
यह विकल्प पिक्चर फाइल को उसके निश्चित आकार में बैकग्राउण्ड पर बार-2 सैट करता है जब तक कि बैकग्राउण्ड पूरा कवर न हो जाये।
Center:-
यह विकल्प पिक्चर फाइल को उसके मूल आकार में डेस्कटाॅप के बीच में स्थापित करता है।
Stretch:-
यह विकल्प पिक्चर फाइल को खींचकर छोटा या बडा इस प्रकार व्यवस्थित करता है कि बैकग्राउण्ड पूरा कवर हो जाये।
Pettren:-
यह विकल्प पोजिशन के सेन्टर विकल्प के साथ ही काम में लिया जा सकता है। यह डेस्कटाॅप में अलग-2 पैटर्न को सैट करने के काम आता है।